Search

 
 
 

हजारीबाग: गिद्दी दामोदर पुल जर्जर, भाजपा ने की जीर्णोद्धार की मांग

 
Hazaribagh: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू रंजन तिवारी और भाजपा की जिला मंत्री नमिता कुमारी ने अरगड्डा महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जीएम से मुलाकात कर गिद्दी और भुरकुंडा को जोड़ने वाली रिवरसाइड दामोदर पुल की जर्जरावस्था से अवगत कराया. साथ ही इस पुल के जीर्णोद्धार की मांग की. ताकि दो जिलों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके. बता दें कि दो जिलों को जोड़ने वाला गिद्दी दामोदर पुल की स्थिति काफी खराब है. जर्जरावस्था के कारण कई बार पुल पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. रेलिंग टूटे होने के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग भी पुल से नदी में गिरते-गिरते बचते हैं. भाजपा नेता ने जीएम से मिलकर इसके जीर्णोद्धार की मांग की. राजू रंजन तिवारी ने कहा कि दामोदर पूल में कई जगह गड्ढे हो गए हैं. इसमें बरसात का पानी भर जाता है. साथ ही कई जगह मिट्टी का ढेर जमा हो गया है. पुल की रेलिंग भी जगह-जगह टूट चुकी है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
राजू तिवारी ने कहा कि कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं. रेलिंग में बांस बांधकर काम चलाया जा रहा है. इस पुल पर से दिनभर सीसीएल बरका-स्याल प्रक्षेत्र से अरगड्डा क्षेत्र में हाइवा गाड़ी से कोयले की आपूर्ति के लिए आवागमन होती रहती है. साथ ही सैंकड़ों छोटे वाहन पुल से गुजरते हैं. इससे पुल काफी जर्जर हो गया है. पुल की स्थिति किसी बडे हादसे को आमंत्रण देती दिख रही है. इसलिए इसकी अविलंब मरम्मत की मांग की गयी है. जीएम अजय सिंह ने इस पर जांच टीम भेजकर मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही