Search

 
 
 

BREAKING : हजारीबाग में होटल के कमरे में घायल म‍िली लड़की, चौथे माले से ग‍िरकर युवक की मौत

 
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्‍थ‍ित फेमस होटल कैनरी इन से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि चौथे तल्ले से नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई. युवक कमरा नंबर 404 में 18 सितंबर से ही रह रहा था. घटना के संबंध में होटल कर्मियों का कहना है कि घटना के महज 15 मिनट पहले एक युवती पहुंची थी. दोनों के बीच में होटल के कमरे में कहासुनी और मारपीट हुई. इस दौरान युवक खेरवाल मांडी ने युवती को बुरी तरह मारपीट कर  घायल कर दिया. इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई. ज‍िसके बाद युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई. वह डर गया और चौथे तल्‍ले की खिड़की से भागने की फिराक में था, इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- कोर्ट">https://lagatar.in/gang-war-outside-court-premises-infamous-gangster-sandeep-vishnoi-gunned-down/">कोर्ट

परिसर के बाहर गैंगवार, कुख्‍यात गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई को गोलियों से भूना

एक कार्यक्रम के दौरान पुरुलिया में दोनों की हुई थी मुलाकात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली है, जो हजारीबाग के मटवारी में एक हॉस्टल में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही थी. पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली है कि युवती और खेरवाल मांडी की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान पुरुलिया में हुई थी. उसी मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर वह युवती को हरदम ब्लैकमेल कर रहा था. आज भी उसे ब्लैकमेल करने के दौरान मारपीट की. वहीं इस पूरे घटना के बाद हजारीबाग सदर डीएसपी महेश प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी. शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. उन्‍होंने कमरा नंबर 404 की भी जांच की. होटल कर्मियों ने बताया क‍ि कुछ गिरने की जैसे ही आवाज आई, लोगों ने जाकर देखा. 404 कमरे में युवती घायल अवस्था में पड़ी थी. उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस अस्‍पताल पहुंची और युवती से घटना के संबंध में पूछताछ की. युवती ने पुलिस को बताया कि उसे आज भी ब्लैकमेल करके बुलाया था. हजारीबाग पुलिस युवती का मेडिकल टेस्ट भी कराने जा रही है. पुलिस यह तहकीकात करने में जुटी है क‍ि आखिर क्या कारण है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjps-captain-amarinder-singh-punjab-lok-congress-also-merged/">भाजपा

के हुए कैप्‍टन अमर‍िंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस का भी हुआ व‍िलय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही