Search

 
 
 

हजारीबाग : छात्राओं ने ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए निकाली रैली

 
Hazaribagh : ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल में जोड़ने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है. हजारीबाग बिहारी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को रैली निकालकर आम लोगों से अपील की है कि अगर आपके घर कोई बेटी है और वह स्कूल जाना छोड़ चुकी है, तो उसे स्कूल अवश्य भेजें. छात्राओं का कहना है कि एक बेटी पढ़ाई करती है, तो वह अपने आने वाले पीढ़ी को भी शिक्षित करती है. इस कारण छात्राओं को बढ़-चढ़कर पढ़ना चाहिए. विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर-बैनर और नारों की गूंज के साथ मुहल्लेवासियों और आने-जाने वाले लोगों को छूटे हुए विद्यार्थियों को वापस विद्यालयों में अध्ययन के लिए भेजने के लिए जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/round-of-appointments-in-hemant-government-enthusiasm-aroused-in-youth/">हेमंत

सरकार में नियुक्तियों का दौर, युवाओं में जगा उत्साह

पोस्टर-बैनर से किया गया जागरूक

रैली बिहारी बालिका उच्च विद्यालय से निकलकर झंडा चौक होते हुए पैगोडा के रास्ते से वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई. विद्यालय की छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. रैली में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूपा वर्मा के साथ शिक्षक जीतेन्द्र कुमार, सादिक हुसैन, जया कुमारी, रेणु कुमारी, सीमा कुमारी, कुमारी विनीता, सोनी कुमारी, बिहारी बालिका मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शकुंतला कुमारी, संध्या श्रीवास्तव, सोनल कुमारी और सदर सीआरपी सुरेंद्र कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-first-prize-to-dr-monalisa-for-best-research-paper/">धनबाद:

सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र के लिए डॉ मोनालिसा को प्रथम पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही