Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: प्रेमिका ने पंचों के सामने खायी जहर, मौत

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: हज़ारीबाग़ के कटकमसांडी में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी. घटना कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग पंचायत की है. असधीर गांव में एक विवाहित प्रेमिका पंचों की बात से खफा हो कर पंचों के सामने जहर खा ली और प्रेमी के घर चली गयी. वहां उसकी मौत हो गयी. प्रेमिका कंडसार पंचायत के बेलरगडडा गांव के नरसिंह राम की पत्नी मुलिया देवी थी. इसका विवाह लगभग छह साल पहले हुआ था. मुलिया देवी दो बच्चों की मां थी. जानकारी के अनुसार लगभग 5 महीने से अनुज राम से विवाहिता का अफेयर चल रहा था. इसी बीच प्रेमिका अपने प्रेमी के गांव चली गयी. पति को पता चला तो उसने गांव में पंचायत बुलाई. इसे भी पढ़ें-  शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-bjp-raises-slogans-of-cm-hemant-soren-murdabad-regarding-jpsc-issue-house-adjourned-till-1230/">शीतकालीन

सत्र : JPSC मुद्दे को लेकर BJP ने सीएम हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के लगाये नारे, सदन 12:30 तक स्थगित         

महिला को पंचों की बात नागवार गुजरी

बताया जाता है कि महिला को पंचों की कुछ बातें नागवार गुजरीं. उसने गुस्से में आकर जहर खा ली. लोग उसे जल्द ही अस्पताल ले गये, लेकिन उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के सामने महिला ने जहर खाई थी. जिससे उसकी मौत हुई. मृतक के परिजन अभी तक शव लेने नहीं पहुंचे हैं. अभी तक शव वहीं पड़ा है. पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार रवि ने कटकमसांडी थाना प्रभारी को सूचित कर दिया है. दूरभाष पर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं आया है. लेकिन पंचायत के मुखिया के द्वारा सूचना मिला है. इस पर संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/production-will-stop-in-jmm-dhori-and-bk-area-from-december-28/">झामुमो

ढ़ोरी व बीएंडके एरिया में 28 दिसंबर से कराएगी उत्पादन ठप           
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही