Search

 
 
 

हजारीबाग : हुरहुरू पूजा पंडाल में दिखेगी सिडनी के वेंकटेश्वर मंदिर की झलक

 
Hazaribagh: 75 फीट ऊंचे हुरहुरू पूजा पंडाल में सिडनी के वेंकटेश्वर मंदिर की झलक दिखेगी. शहर के करीब दो दर्जन पूजा पंडालों में श्री श्री दुर्गा पूजा महासमिति हुरहुरू की भी अपनी अलग पहचान है. इस वर्ष भी इस महासमिति का पूजा पंडाल शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थापित वेंटकेटश्वर मंदिर की तर्ज पर यहां पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. इस पूजा पंडाल की सबसे बड़ी खासियत है भंडारा. यहां सप्तमी से दशमी तक भंडारा में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसे भी पढ़ें–पटमदा">https://lagatar.in/%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2/">पटमदा

: अवैध क्लिनिक संचालक डॉ. वाई एन चौधरी के घर से मिला डेढ़ लाख नकद, जब्त

लाइटिंग होगा आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष दशहरा में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ यहां 75 फीट ऊंचा पंडाल दर्शनीय होगा. स्थानीय कलाकार पूजा पंडाल को अंतिम रूप दे रहे हैं. यहां दुर्गा मंदिर के बाहर पूजा पंडाल स्थापित किया जाता है. इस बार करीब 12.50 लाख का बजट है. इसमें सिर्फ मूर्ति में करीब तीन लाख का अनुमानित खर्च है. इतना ही खर्च पंडाल के निर्माण में होगा. यहां मेला लगेगा और हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी. बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के कोषाध्यक्ष नरेश उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि वर्ष 1965 से शुरू हुई पूजा महासमिति इस वर्ष अपनी 57 वीं वर्षगांठ की तैयारियों में जुटी है. यहां सुबह-शाम महाआरती होगी. अध्यक्ष नागेश्वर राम ने यहां पूजा पंडाल का निर्माण आरंभ कराया था. मंदिर वर्षों पुराना है. शहर के अलावा आसपास के गांवों से लोग यहां का आकर्षक पंडाल देखने के लिए हर साल दशहरा में आते हैं. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jhoomar-organized-on-jitiya/">कोडरमा

: जितिया पर झूमर का आयोजन, कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से बांधा समा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही