Search

 
 
 

हजारीबाग : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड में रामनवमी और चैती मां दुर्गा की पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बृहस्पतिवार देर रात संपन्न हो गयी. प्रखंड की 26 पंचायतों पांडेयबारा, रामपुर पंचायत के पेटुला, सेलहारा पंचायत के हपवा, दैहर, बसरिया पंचायत के जागोडीह एवं चौपारण बाजार में चैती मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजा कर पुनः अगले वर्ष आने की कामना कर नदी और तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. इस कार्य में बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, मुखिया बीरेंद्र रजक, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, जन्मेजय सिंह, मुखिया मंटू सिंह, पूर्व मुखिया नूतन सिन्हा, पिंकी देवी, रेखा देवी, शिक्षाविद शंभु नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभायी. वहीं थाना प्रभारी दीपक सिंह, सीओ सह प्रभारी बीडीओ संजय यादव आदि पदाधिकारियों की भी सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-government-has-failed-in-the-state-presidents-rule-will-be-imposed-in-the-state-soon-nishikant/">गोड्डा

: राज्य में सरकार फेल है जल्द प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन : निशिकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही