Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद गोला के महिला की मौत, सृष्टि-दृष्टि नर्सिंग होम में हंगामा

Advertisement
Advertisement
परिजनों ने डॉक्टर-कंपाउंडर पर इलाज में लापरवाही करने का लगाया आरोप अचानक बढ़ गया ब्लडप्रेशर, कोई डॉक्टर मरीज की जान लेना नहीं चाहता : डॉ काकुली राय मैत्रा Hazaribagh : जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो जाने पर हुरहुरू स्थित नर्सिंग होम में बुधवार को मृतका के परिजनों ने खूब हंगामा किया. वहां डॉक्टर-कंपोंडर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने कहा कि लाख रुपए दे चुके हैं फिर भी लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई. मामला हजारीबाग हुरहुरू स्थित चंदा कॉम्प्लेक्स में संचालित सृष्टि-दृष्टि नर्सिंग होम का है. महिला रामगढ़ स्थित गोला के राजेश कुमार की पत्नी सोनी कुमारी थी. पति राजेश कुमार पेयजल विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं. पत्नी उन्हीं के साथ झील कैंपस स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थी. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को पत्नी को यहां भर्ती किया था. इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई. पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसकी सूचना दिए जाने के बाद पत्नी की मौत की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :नारी">https://lagatar.in/great-discussion-in-parliament-on-nari-shakti-vandan-bill-shah-enumerated-the-achievements-of-modi-government/">नारी

शक्ति वंदन बिल पर संसद में महाचर्चा, शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/hhh-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

जुड़वा बच्चों की खबर पर डबल हो गया चार्ज

राजेश ने बताया कि नर्सिंग होम की डॉक्टर काकुली राय मैत्रा के कहने पर कभी अल्ट्रासाउंड तो कभी अन्य जांच करवाते रहे. इसमें लगभग एक लाख रुपए लग गए. भर्ती के वक्त ₹35000 खर्च होने की बात कही. अल्ट्रासाउंड में जुड़वा बच्चों की बात सामने आने पर 35 की जगह 70,000 रुपए लगने की बात कही गई. उन्होंने पूरे पैसे नर्सिंग होम को दे दिए.

मौत के कारणों को जानने पहुंचे आईएमए के पूर्व सचिव

घटना की सूचना मिलने पर आईएमए के पूर्व सचिव डॉ एपी चैतन्या घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों की जांच कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है. जो भी इसमें दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jainism-is-a-way-of-life-devesh-kumar/">गिरिडीह

: जैन धर्म एक जीवन पद्धति है- देवेश कुमार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/hhhh-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

इलाज में नहीं की गई कोई लापरवाही : डॉ काकुली राय मैत्रा

सृष्टि-दृष्टि नर्सिंग होम की डॉ काकुली राय मैत्रा ने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई. जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद अचानक महिला का ब्लड प्रेशर अत्याधिक बढ़ गया और उसकी मौत हो गई. कोई भी डॉक्टर किसी मरीज को मारने की सोच भी नहीं सकता.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही