Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ताइक्वांडो में पांच बच्चों को गोल्ड 10 को सिल्वर मेडल

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित आरसी मिशन रेसिडेंशियल स्कूल के पांच बच्चों को ताइक्वांडो में गोल्ड और 10 को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है. बच्चे पिछले एक साल से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे थे. यह प्रशिक्षण रोशन गुप्ता की ओर से दिया जा रहा था. डीपीसी स्थित मौलाना अब्दुल आजाद इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को 33 बच्चों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें 15 बच्चों ने मेडल लेकर उपलब्धि हासिल की. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-cable-worth-one-and-a-half-lakh-by-taking-workers-hostage-in-victory-colliery/">धनबाद:

विक्ट्री कोलियरी में कर्मियों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख के केबल की लूट

इन्होंने किया कमाल

इनमें प्रथम श्रेणी में अंशु प्रिया, अनुप्रिया, माही कुमारी, अंजली कुमारी और रुपाली कुमारी ने गोल्ड मेडल लिया. वहीं द्वितीय स्थान पर अनित कुमार, विराट, रोहित, देवा और पुरुषोत्तम को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया. तीसरा स्थान लाने वाले छात्रों में शिवम, आशीष कुमार, तनु सहित 30 छात्रों को सम्मानित किया गया. इसमें प्रथम से पांचवी कक्षा के बच्चे शामिल थे. स्कूल के निदेशक मिंकू कुमार ने बताया कि बच्चे काफी मेहनत कर रहे थे और उनका ध्यान इस खेल में था. यह सफलता स्कूल को नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी मिली है. बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है. इसे भी पढ़ें :नावाडीह:">https://lagatar.in/nawadih-contribution-of-common-villagers-is-important-in-the-development-of-the-village-governor/">नावाडीह:

गांव के विकास में आम ग्रामीणों का योगदान अहम : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही