Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : एनएम ट्रेनिंग स्कूल में न मिलता है अच्छा भोजन, न बहाल है वार्डेन

लाइब्ररी में पूरी पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं, छात्रवृत्ति से भी रखा गया है वंचित पुरुष गार्ड करता है नाइट ड्यूटी, राम भरोसे हजारीबाग का एनएम ट्रेनिंग स्कूल प्रशिक्षुओं ने व्यवस्था पर उठाया सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग Pramod Upadhyay Hazaribagh : सदर अस्पताल हजारीबाग परिसर में बने एनएम ट्रेनिंग स्कूल का हाल बेहाल है. प्रशिक्षुओं ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. प्रशिक्षुओं का कहना है कि न तो उन्हें अच्छा भोजन मिलता है और न ही यहां वार्डेन बहाल है. प्रशिक्षण केंद्र में लाइब्ररी की सुविधा भी नदारद है. सिर्फ नाम की लाइब्रेरी है. यहां पूरी पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हैं. इस ट्रेनिंग सेंटर में 60 प्रशिक्षुओं की रहने की क्षमता है. फिलहाल यहां विभिन्न जिलों से आयीं 55 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रही हैं. तीन पालियों में एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी केंद्र में छात्रावास की सुविधा भी है. लेकिन यहां वार्डेन भी नहीं है और रात्रि ड्यूटी में पुरुष गार्ड तैनात है. इससे लड़कियां असहज अनुभव करती हैं. इसे भी पढ़ें : डायबिटीज">https://lagatar.in/diabetic-patients-can-also-eat-mangoes-to-their-hearts-content-bihars-farmer-grows-sugar-free-mangoes/">डायबिटीज

के मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम

प्रशिक्षुओं ने बयां की पीड़ा, मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता भोजन, पानी की भी किल्लत

बोकारो की रिया, चरही की प्रीति कुमारी, गिरिडीह की गुलशन, रामगढ़ की राखी कुमारी, विमला कुमारी, खुशबू कुमारी, सुषमा कुमारी और राखी कुमारी ने बताया कि प्रत्येक माह भोजन के लिए 2400 रुपए लगता है. लेकिन भोजन में कटौती कर दी जाती है. मेन्यू के आधार पर खाना नहीं मिलता है. रसीद भी नहीं दिया जाता है. केंद्र में पानी की भी समस्या है. दूसरे भवन से पानी लोकर काम चला रहे हैं.

शिक्षकों की भी है कमी, आठ की जगह महज तीन से चल रहा काम

जरूरत के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं. यहां आठ शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं. इनमें तीन शिक्षक ही हैं. सिविल सर्जन की ओर से दो शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो सप्ताह में तीन दिन कक्षाएं लेते हैं. वर्ष 2015 से सरकार की ओर से मिलनेवाली छात्रवृत्ति से भी वंचित रखा गया है. प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस ट्रेनिंग सेंटर की उच्चस्तरीय जांच हो, तो सारा मामला प्रकाश में आ जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkk-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

कहां-कहां से आते हैं प्रशिक्षु

हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, रांची, बोकारो, धनबाद और पलामू के प्रशिक्षु यहां ट्रेनिंग ले रही हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/health-department-in-hazaribagh-issued-advertisement-for-225-posts-in-27-departments-sought-applications-by-june-20/">हजारीबाग

में स्वास्थ्य विभाग ने 27 विभागों में 225 पदों के लिए निकाला विज्ञापन, 20 जून तक आवेदन मांगा

बजट के अनुसार मिलता है भोजन : प्राचार्या

एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्राचार्या कल्पना कुमारी ने बताया कि बजट के अनुसार भोजन दिया जाता है. सरकार साल में 1.50 लाख रुपए देती है. इसमें भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है. प्रशिक्षुओं को सप्ताह में एक दिन अंडा भी दिया जाता है. मीट-मछली के लिए बजट नहीं है. 4800 रुपए में तीन सेट सलवार सूट, जूता-मौजा और कोट दिया जाता है. रसीद मांगने पर दिया जाएगा. किसी ने अब तक रसीद नहीं मांगा है. रसोइया महिलाएं हैं और रात में केंद्र में ही रहती हैं. ऐसे में गार्ड से कोई परेशानी नहीं है. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही