Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी,31 मई से बढ़े दर पर होगा भुगतान, 387 पेंशनर होंगे लाभान्वित

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव ने मंगलवार को  कहा है कि सभी अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं पारिवारिक पेंशन धारियों को अगले माह से बढ़े हुए दर से पेंशन का भुगतान किया जायेगा. 7वें पेंशन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर कुल 387 पेंशनधारी शिक्षकों को भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसे भी पढ़ें-विश्व">https://lagatar.in/world-schizophrenia-day-awareness-program-organized-in-cip/">विश्व

सिजोफ्रेनिया दिवस: CIP में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कुलपति डॉक्टर देव ने बताया कि भुगतान से संबंधित पत्र विभाग से 22 मार्च को प्राप्त हुआ था तथा इसे अविलंब अधिसूचित किया गया. फिर मात्र 2 माह के भीतर एरियर की गणना कर भुगतान का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया.विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लिए यह रिकॉर्ड उपलब्धि रही. जिसे निर्धारित अवधि से भी कम समय में पूरा कर अवकाश प्राप्त शिक्षकों को एरियर भुगतान कर सम्मान प्रकट करने का काम किया गया है. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-education-minister-said-rajendra-prasad-singh-will-always-be-remembered-as-the-messiah-of-laborers/">बेरमो:

शिक्षा मंत्री ने कहा – मजदूरों के मसीहा के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह हमेशा याद किये जायेंगे
मालूम हो कि अवकाश प्राप्त शिक्षकों के पेंशन से एरियर संबंधित मामला 2004 से ही लंबित चल रहा था. इस बीच कई पेंशनरों की मृत्यु भी हो गयी है. कुलपति के संज्ञान में विभाग से जैसे ही पत्र प्राप्त हुआ त्वरित कार्रवाई की गयी तथा सभी पेंशनधारियों को कर्मचारियों की कमी के बावजूद उनकी परेशानी को दूर करने के लिए इस काम को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया. इस कार्य से निश्चित तौर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक व उनके परिवार को इस महंगाई में कुछ राहत मिल सकेगी.  उक्त जानकारी पीआरओ डॉ. प्रमोद कुमार ने दी.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही