Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रारंभिक विद्यालयों की नई सूची में सरकारी शिक्षक नदारद, शिक्षक संघ ने डीएसई को लिखा पत्र

 
Hazaribag : प्रारंभिक विद्यालयों की नई सूची में सरकारी शिक्षक नदारद हैं. जिसको लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएसई को पत्र लिखा है. संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने पत्र में लिखा है कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे, जिले के दर्जनों प्रारंभिक विद्यालयों में जिन शिक्षकों को भेजने की सूची बनाई गई है. वह राइट टू एजुकेशन के तहत तैयार की गई है. उसमें छात्र और शिक्षक अनुपात 30 से 35 रखी गई है. लेकिन आरटीई के प्रावधान के अनुसार हर विद्यालय में एक सरकारी शिक्षक अनिवार्य है. लेकिन नई सूची में दर्जनों ऐसे स्कूल हैं, जिसमें एक भी सरकारी शिक्षक नहीं हैं. ऐसे में सरकारी शिक्षकविहीन स्कूल बनाने का प्रयास उचित नहीं है. बता दें कि पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव और निदेशक के साथ डीइओ को भी प्रेषित किया गया है. इसे भी पढ़ें:  सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-akhand-harikirtan-begins-with-kalash-yatra/">सिमडेगा

: कलश यात्रा के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही