Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रभु श्री श्याम की निकली भव्य शोभायात्रा, शीश का नगर भ्रमण

Hazaribagh : हजारीबाग श्री श्याम भक्त परिवार की ओर से आयोजित श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज यात्रा एवं एकादशी कीर्तन कार्यक्रम के पहले दिन मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर से निशान ध्वज यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. सर्वप्रथम निशान पूजन श्री राणी सती मंदिर के पुजारी शशिकांत मिश्रा ने कराया. उसके बाद बाबा श्याम की आरती के साथ निशान ध्वज यात्रा शुरू हुई. भव्य शोभायात्रा में महिलाएं लाल-पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता-पायजामा में शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान श्याम प्रेमियों ने श्री श्याम के जयकारे लगाते रहे. श्याम प्रेमियों ने बाबा के भजनों पर जमकर नृत्य किया. शोभा यात्रा के दौरान कटकमसांडी की बीडीओ वेदवंती कुमारी बाबा श्याम के भजनों पर झूमती नजर आयीं. श्री राणी सती मंदिर से निकली शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुनका बगीचा पहुंची. यहां सभी श्याम प्रेमियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें:सुष्मिता">https://lagatar.in/sushmita-sen-had-a-heart-attack-the-actress-herself-gave-information/">सुष्मिता

सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

विभिन्न संगठनों ने शोभा यात्रा का किया स्वागत

भव्य शोभायात्रा का स्वागत खंडेलवाल समाज, हजारीबाग यूथ विंग, जैन समाज, अग्रवाल युवा मंच, सिख समाज, अविनाश कुमार ज्योति देवी और हजारीबाग जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से किया गया. वहीं दूसरी ओर श्याम भक्त परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुष्प एवं इत्र का छिड़काव किया गया. शोभायात्रा में सर्वप्रथम सबसे आगे ढोल-नगाड़े उसके पीछे बाबा का भव्य दरबार जिसमें रानीगंज से लाया गया बाबा का शीश विराजमान था. दरबार के पीछे श्याम प्रेमी बाबा श्याम का निशान लेकर चल रहे थे. इसे भी पढ़ें:अंडर">https://lagatar.in/under-19-cricket-tournament-ranchi-became-champion-by-defeating-simdega/">अंडर

19 क्रिकेट टूर्नामेंट : सिमडेगा को हरा रांची बना चैंपियन

प्रसिद्ध भजन गायक ने श्याम प्रेमियों को झुमाया

भव्य शोभायात्रा में शहर के प्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने श्याम प्रेमियों को कई भजनों से झुमाया. इसमें आयो रे खाटू को मेलो…, चाला सगा संबंधी के साथ खाटू..., जैसे कई भजनों पर भजन गायक ने श्याम प्रेमियों को झुमाया. युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा एवं बरकट्ठा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर मेहता बाबा श्याम की शोभायात्रा में शामिल होकर बाबा के भजनों का आनंद लिया. संध्या 6:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन मुनका बगीचा प्रांगण में किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही