Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : वृद्धि निगरानी सप्ताह शुरू, बच्चों-महिलाओं के स्वास्थ्य की होगी निगरानी

बच्चों व धातृ महिलाओं सहित किशोरियों के स्वास्थ्य की होगी निगरानी डीसी ने पोषण निगरानी के लिए किशोरियों व माताओं से आंगनबाड़ी पहुंचने की अपील की Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर वृद्धि निगरानी सप्ताह के तहत महिला, बाल विकास एवं सामाजिकि सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है. यह अभियान 22 मई तक चलेगा. इसके तहत आपसी समन्वय स्थापित कर बच्चों के कुपोषण व महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त आंगनबाड़ी स्तर से 0-5 वर्ष तक के बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी की जा रही है. इस अभियान के अंतर्गत पूरे सप्ताह जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं तथा किशोरी बालिकाओं (14-18 वर्ष) का वजन एवं वृद्धि निगरानी का कार्य किया जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों व महिलाओं के पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करना है. इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं से निबटने के लिए समेकित प्रयास के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :बाबा">https://lagatar.in/what-is-baba-is-he-any-baba-said-lalu-prasad-before-leaving-for-delhi/">बाबा

कौन चीज है, वो कोई बाबा है? दिल्ली जाने से पहले बोले लालू प्रसाद

कुपोषण की स्थिति का होगा आकलन

इस मौके पर डीसी ने सभी किशोरियों व माताओं को अपने छोटे बच्चों के साथ संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंच कर पोषण निगरानी कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की. गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से निर्मित पोषण ट्रैकर एप्प में वृद्धि निगरानी आंकड़ों की प्रविष्ट कर राज्य, जिला, परियोजना, सेक्टर एवं आंगनबाड़ी स्तर पर कुपोषण की स्थिति का आकलन किया जाना है. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/ntpc-provided-financial-help-to-chauparans-air-rifle-shooter/">चौपारण

की एयर रायफल निशानेबाज की NTPC ने की आर्थिक मदद, डीसी ने सौंपा 2.47 लाख रुपए का चेक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही