Search

 
 
 

हजारीबाग : कलश यात्रा के साथ शुरू होगा हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

 
जमुनियां नदी विष्णुगढ़ से भरा जाएगा कलश में जल Tatijharia, Hazaribagh:  टाटीझराय प्रखंड की डुमर पंचायत के बेडम में श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. यहां भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है. गुरुवार को प्रातः मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो जमुनियां नदी विष्णुगढ़ पहुंचेगी. यहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल लेकर हनुमान मंदिर बेडम पहुंचकर यज्ञ मंडप में कलशों को स्थापित किया जाएगा. यज्ञ मंडप में वेदियों का निर्माण, यज्ञशाला और पंडाल आदि का काम पूरा कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-birhor-youth-dies-protest-with-dead-body/">हजारीबाग

: बिरहोर युवक की मौत, शव के साथ प्रदर्शन

महायज्ञ का कार्यक्रम

यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का कार्यक्रम 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा. 11 अप्रैल को कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, संध्या आरती, 12 अप्रैल को वेदी पूजन, सायं जलाधिवास, अग्नि मंथन, संध्या आरती, प्रवचन, 13 अप्रैल को फलाधिवास, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, संध्या आरती, प्रवचन, 14 अप्रैल को नगर भ्रमण, शयनाधिवास, संध्या आरती, प्रवचन, 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा सह भंडारा का कार्यक्रम शामिल है. यज्ञाचार्य वृंदावन से लोकेश कुमार पंडित, वाराणसी से रूपेश कुमार पांडेय, नीरज तिवारी और उपाचार्य विष्णुगढ़ के रवींद्र कुमार पांडेय हैं. यज्ञ को सफल बनाने में सभी ग्रामीण लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-wasseypur-people-saved-their-lives-by-running-away/">धनबाद

: वासेपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही