Search

 
 
 

हजारीबाग : कलश यात्रा के साथ शुरू होगा हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

 
Tatijharia, Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के मंडपा में हनुमान मंदिर में श्री श्री 1008 श्री रूद्र महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. यहां भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है. शनिवार सुबह मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अरघवा नदी होलंग पहुंचेगी. फिर पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरवाया जायेगा. फिर कलश यात्रा हनुमान मंदिर मंडपा पहुंचेगी. यज्ञ मंडप में कलशों को स्थापित किया जायेगा. यज्ञ वेदियां, यज्ञशाला और पंडाल आदि का काम पूरा कर लिया गया है. यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 13 अप्रैल से पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ होगा. 13 अप्रैल को जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, महाआरती, आचार्य प्रवचन. 14 अप्रैल को मंडप पूजन, अर्णी मंथन, अग्नि प्रकाट्य, जलाधिवास, महा आरती, प्रवचन, 15 अप्रैल को मंडप पूजन, यज्ञकर्म, वस्त्राधिवास, गंधाधिवास, धूपा धिवास, अंनाधिवास, महाआरती, प्रवचन, 16 अप्रैल को यज्ञकर्म, देवस्नपन, शिखरस्नपन, अंड्गन्यास, नगर भ्रमण, शैय्याधिवास एवं प्रवचन और 17 अप्रैल को यज्ञकर्म, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा एवं रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा. इसमें ग्रामीण पूरे तन मन धन से लगे हुए हैं. नव निर्मित हनुमान मंदिर की वास्तुकला और हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. इसे भी पढ़ें-न्याय">https://lagatar.in/nyay-ulgulan-maharally-kalpana-soren-released-the-agenda/">न्याय

उलगुलान महारैली: कल्पना सोरेन ने जारी किया एजेंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही