Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उग्रवादी संगठन टीपीसी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
संगठन के प्रमुख और हार्डकोर कमांडर समेत छह फरार दिवाकर गंझू के घर हो रही थी बैठक, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उग्रवादी Hazaribagh : हजारीबाग और बड़कागांव पुलिस ने टीपीसी के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को टीपीसी के प्रमुख दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी और हार्डकोर कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो समेत छह उग्रवादी फरार हो गए, जबकि एक उग्रवादी नितेश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित देवगढ़ में टीपीसी संगठन के प्रमुख दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के घर बैठक रखी गई है. इसमें टीपीसी के एरिया कमांडर पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो, बादल गंझू, मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम, इरफान उर्फ समीर जी एवं गुरुदेव उर्फ गुरुजी सहित संगठन के अन्य सदस्य रात 10 बजे योजना बनाकर केरेडारी, बडकागांव, उरीमारी, कटकमदाग आदि क्षेत्र में कोयला व्यापारियों, बालू व्यवसायियों एवं विकास कार्य कर रहे ठेकेदार से लेवी वसूली करने एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-poor-are-not-getting-food-grains-hemant-government-is-filling-the-coffers-babulal/">धनबाद:

गरीबों को नहीं मिल रहा अनाज, तिजोरी भर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल

पुलिस ने की छापेमारी, नितेश मेहता गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस की टीम देवगढ़ स्थित दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान नितेश मेहता को पकड़ा गया, जबकि टीपीसी के प्रमुख दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी, हार्डकोर कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो समेत आधा दर्जन उग्रवादी फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-appointed-coordinator-in-st-sc-assembly-constituencies/">कांग्रेस

ने एसटी- एससी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किया कोऑर्डिनेटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही