Search

हजारीबाग : पानी की समस्या से जूझ रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मी

Barhi : अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत संचालित कुंडवा का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पानी की समस्याओं से जूझ रहा है. यहां पदस्थापित सीएचओ पूर्णिमा गुरुंग और एएनएम निर्मला सिन्हा ने बताया कि इस केंद्र में पानी की समस्या होने के कारण प्रसव कार्य के साथ स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित हो रही है. किसी तरह उत्क्रमित मिडिल स्कूल से पानी की व्यवस्था की जा रही है. लेकिन विद्यालय बंद होने के बाद पानी की समस्या बरकरार रहती है. कर्मियों ने बताया कि सेंटर के आंगन खुले होने के कारण कुछ लोग केंद्र के बंद रहने पर चहारदीवारी फांदकर बिना पानी के ही शौचालय गंदा कर देते हैं. सेंटर का नया भवन बना है, बावजूद संवेदक ने सिर्फ टंकी लगाकर छोड़ दिया है. पानी सप्लाई की व्यवस्था तो नहीं की गई और भवन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :परीक्षार्थियों">https://lagatar.in/auto-accident-returning-with-examinees-one-student-killed-half-a-dozen-injured/">परीक्षार्थियों

को लेकर लौट रहा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल

अब की जा रही लीपापोती

जानकारी के अनुसार संवेदक ने मोटर लगाने की बात कही थी, परंतु अब तक सिर्फ लीपापोती होती रही. एक हैंडपंप लगाया गया था, परंतु वह महीनों से खराब है. इस संबंध में पीएचडी के अभियंता बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है. डीएस डॉ. पी. ज्ञानी ने बताया कि विभागीय सूचना दी गई है. पानी की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-sarkar-made-lathi-charge-out-of-fear-of-bjp-workers-kulwant-singh-bunty/">जमशेदपुर

: हेमंत सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से डरकर लाठी चार्ज करवाया- कुलवंत सिंह बंटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp