Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्वास्थ्य मंत्री ने दिया डॉक्टरों की कमी दूर करने का आश्वासन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Barahi: झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता का बरही में स्थानीय कांग्रेसियों ने शुक्रवार को स्वागत किया. कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के विशेष आग्रह पर रांची जाने के क्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता कुछ देर लिए यहां रूके थे. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से यहां के मरीजों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया और इसको लेकर आवेदन भी सौंपा. स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बरही अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर की जाएगी. इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के बरही पहुंचने पर ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. स्वागत करने वालों में कांग्रेस के उदय केसरी, सुनील साहू, राजू राणा, उस्मान अंसारी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/vande-bharat-express-will-stop-at-chandil-station-notification-issued/">चांडिल

स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, अधिसूचना जारी
दूसरी खबर

हेदलाग गोविंदपुर में मूर्ति हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों और मूर्ति हटाने वाले के बीच हुई नोकझोंक Hazaribagh:  जिला अंतर्गत कटकमसांडी के पेलावल ओपी क्षेत्र व कंचनपुर पंचायत के हेदलाग गोविंदपुर में स्थापित पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्ति को हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष है. हेदलाग के ग्रामीणो के मुताबिक गांव के ही प्रवील ठाकुर ने सबल और हथौड़ा से स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को वहां से हटा दिया. ग्रामीणों ने प्रवील ठाकुर से बैठकर बातचीत करने की अपील की, लेकिन वह नहीं सुने. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल चौक में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के स्थान पर मंदिर बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ कई बार बैठक की. प्रवील ठाकुर व उसके परिवार की ओर से कई बार प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन भी दिया गया. 22 सितंबर की सुबह लोगों ने उस स्थान पर एक हनुमान जी का मूर्ति स्थापित होते देखी, जिसे देखकर ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि जब इसकी सूचना प्रवील ठाकुर मिली, तो वह अपने परिवार के सभी लोगों के साथ सबल, हथौड़े व कोड़ी-कुदाल के साथ स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर अपने घर ले गया. इस दौरान प्रवील ठाकुर की ग्रामीणों के साथ नोकझोंक भी हुई. आक्रोशित ग्रामीण पेलावल ओपी पहुंचे. इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जमीन एक प्रजापति का है और उस पर कुछ ग्रामीण मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनाना चाहते हैं. इसको लेकर आपसी तनाव है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-digital-voting-will-be-held-in-the-chamber-candidates-will-not-be-allowed-to-go-to-the-election-venue/">जमशेदपुर

: चैंबर में होगी डिजिटल वोटिंग, चुनाव स्थल पर उम्मीदवारों को जाने की अनुमति नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही