Search

 
 
 

हजारीबाग : दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर, एक गाड़ी धू-धू कर जली

 
Hazaribagh:  कोर्रा थाना क्षेत्र के सेंट कोलंबस कॉलेज के समीप दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद एक गाड़ी में आग लग गई और धू-धू कर जल गयी. जलने वाली गाड़ी बिहार की थी जिसमें एक युवक सवार था. घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद गाड़ी जलने लगी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी से युवक को बाहर निकाला. उसे सकुशल बचा लिया गया है. टक्कर मारने वाली गाड़ी घटनास्थल से फरार हो गई. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही थी. घटना के पीछे का कारण घना कोहरा भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-buzzing-with-tourists-people-enjoyed-boating/">धनबाद

: पर्यटकों से गुलजार रहा मैथन डैम, लोगों ने लिया नौकाविहार का आनंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही