Search

 
 
 

हजारीबाग : विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

 
पल-पल डेरा बदल रहे हाथियों ने चलंगा में मचाया कोहराम Vishnugarh : सोमवार को हाथियों के झुंड को गोलगो जंगल में देखा गया है. हाथियों के झुंड को रविवार की शाम सात बजे के आसपास विष्णुगढ़ से सटे जमुआ जंगल में देखा गया था. जंगल से सटी आबादी वाले ढंगरटोली के करीब हाथियों को देखकर वहां दहशत का माहौल बन गया है. कुछ देर बाद हाथी विष्णुगढ़ थाना परिसर के पीछे पहुंच गए. थाने के पीछे जंगल के अवशेष हैं, जहां उन्हें विचरण करते देखा गया. सातमील मोड़ में हाथियों ने जमुनिया नदी के किनारे भाजपा नेता गुरु प्रसाद साव के घर के पास लगे बांस की पत्तियों को खाया. तीन साल पहले भी झुंड से बिछड़ा एक हाथी विष्णुगढ़ करोंज मोड़ पहुंच गया था और जमुनिया नहर के पास सुबह शौच के लिए निकली एक महिला को कुचलकर मार दिया था. इसे भी पढ़ें :झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/crop_834-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

रात में घर को किया ध्वस्त, वन विभाग ने हाथियों को खदेड़ा

रविवार की दोपहर को हाथी महतोइया जंगल मे डेरा डाले हुए थे. शाम होते ही हाथियों का दल विष्णुगढ़ की दहलीज पर पहुंचा था. वन विभाग की टीम ने उन्हें खदेड़ा. रात को हाथियों ने चलंगा में तबाही मचाई. फसलों को खाया और रौंदा भी. हजारीबाग-बगोदर एनएच-522 के आठमील में रात को महेश मंडल के घर को ध्वस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें :हर">https://lagatar.in/hazaribagh-echoed-with-tricolor-in-every-house-tricolor-in-every-hand/">हर

घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा… से गूंजा हजारीबाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही