Search

 
 
 

हजारीबाग : मंगलवार को हिंदू नववर्ष, स्वागत में लगे पोस्टर-बैनर

 
घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने बांटे पोस्टर, दुकानों में स्टीकर Hazaribagh: मंगलवार से प्रारंभ हो रहे विक्रम संवत 2081 तदानुसार हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के स्वागत में शहर से लेकर गांव तक झंडा, बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी के साथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, संस्कार भारती, विद्या भारती के सदस्य व पदाधिकारी अपने अपने स्तर से नए वर्ष के स्वागत में जुटे रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक मनोज गोयल तथा जिला संघ चालक श्रद्धानंद सिंह अपनी-अपनी टोली के साथ सोमवार को भी यह कार्य करते दिखाई दिए. इसे भी पढ़ें-EC">https://lagatar.in/jmm-reaches-ec-demands-arrest-of-bjp-in-charge-laxmikant-vajpayee/">EC

पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग

भगवान श्री राम का हुआ था राज्याभिषेक

ज्ञात हो कि भारतीय नव वर्ष विक्रम सवंत के साथ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन प्रारंभ होता है. इसी दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था. वहीं आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद ने की थी. पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी. इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में जल में से मनु की नौका को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था. प्रलयकाल खत्म होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई.

तैयारी में जुटे हैं सनातन धर्म के लोग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग के नगर संघचालक मनोज गोयल ने बताया कि हिंदू नव वर्ष की तैयारी में सनातन धर्म के लोग उत्साह से जुटे हैं. संघ द्वारा पावन दिन को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. लोगों को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी जा रही हैं. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-manifesto-created-panic-in-bjp-pm-also-in-panic-rajesh-thakur/">कांग्रेस

के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली, पीएम भी बौखलाहट में- राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही