Search

 
 
 

हजारीबाग : कुशवाहा महासभा का होली मिलन, विकसित समाज बनाने का आह्वान

 
आपसी सद्भावना के साथ मनाएं रंगों का त्योहार : राजकुमार Hazaribagh: जिले के बड़कागांव प्रखंड के कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में बड़कागांव स्थित कुशवाहा धर्मशाला में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और विशिष्ठ अतिथि के रूप में बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा और बबलू कुशवाहा शामिल हुए. इस दौरान महासभा की ओर से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अमन-चैन व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-three-vehicles-loaded-with-illegal-chips-and-one-vehicle-loaded-with-sand-seized/">रामगढ़

: अवैध चिप्स लदा तीन व बालू लदा एक हाइवा जब्त

भाईचारे के साथ मनाएं होली : मेहता

समारोह में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है. हम सभी को अमन, चैन और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाना है. वहीं, झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने सभी से आपसी सद्भावना के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि होली प्रेम और भाईचारे कर त्योहार है. हमें होली के अवसर पर यह संकल्प लेना है कि समाजिक एकजुटता कायम करते हुए विकसित समाज बनाएं. वहीं शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के लिए शिक्षा वह सीढ़ी है, जिस पर चलकर विकास की गाथाएं लिखी जाती हैं. हम सभी को समाज को एकजुट करने के लिए मंथन करना होगा. जब हमारा समाज एकजुट होगा, तभी हमारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी. मौके पर कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष सूरज कुशवाहा सहित महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-सत्यानंद">https://lagatar.in/satyanand-bhokta-announces-his-candidature-from-chatra/">सत्यानंद

भोक्ता ने चतरा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही