Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: नगर निगम से टूटी आस, नाराज लोगों ने खुद उठा लिया कुदाल

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: जब नगर निगम से आस टूट गई, तो लोगों ने खुद से सड़क मरम्मत के लिए कुदाल-फावड़ा उठा लिया. टूटे एप्रोच पथ की मरम्मत में मुहल्लेवासी जुट गए. दरअसल पेयजलापूर्ति पाइप लगाने के बाद वहां सड़क अधूरी छोड़ दी गई है. पहले बनाई गई लाखों की नाली भी अनुपयोगी है. ऐसे में बरसात में शहर की मध्यस्थली ओकनी तालाब रोड दूसरी गली की हालत बद से बदतर है. एक तो बारिश होने पर यह गली जलमग्न हो जाती है. दूसरी ओर नाली की निकासी नहीं रहने पर लोगों के घरों में पानी घुस रहा है. वहीं ओकनी-लोहसिंगना मुख्य पथ से गली को जोड़नेवाला एप्रोच पथ भी नहीं है. ऐसे में कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं. प्राथमिक विद्यालय ओकनी की पारा शिक्षिका अर्चना कुमारी इसी गली में गिर गईं थीं. पैर टूटने से पिछले चार माह से बेड पर हैं. इस संबंध में अधिवक्ता गौतम कुमार कहते हैं कि नगर निगम को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में मुहल्लेवासियों ने खुद से एप्रोच पथ को ठीक करने का बीड़ा उठाया है. ओकनी तालाब रोड गली नंबर-दो के निवासी परमेश्वर राम, चंदन कुमार, विकास कुमार, मनीष सिन्हा, राजेश कुमार और मोहित सिंह ने अपने हाथों में कुदाल-फावड़ा और कड़ाह उठा ली. मंगलवार की रात में ही देखते-ही-देखते तेजी से काम शुरू हो गया. इसे भी पढ़ें– 25">https://lagatar.in/opposition-parties-will-unite-in-haryana-on-september-25-mamta-banerjee-will-join-nitish-in-the-rally/">25

सितंबर को हरियाणा में एकजुट होगी विपक्षी पार्टियां, रैली में नीतीश के साथ शामिल होंगी ममता बनर्जी!
मुहल्ले के लोगों ने कहा कि अब न तो प्रशासन और न ही सरकार के भरोसे रहना है. अपने मुहल्ले और गली का काम खुद ही मिलकर पूरा करेंगे. यहां तो कोई झांकने भी नहीं आता है. परमेश्वर कुमार कहते हैं कि एलएंडटी कंपनी ने तो पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दी. एप्रोच रोड को काटने के बाद जोड़ना भी उसी का काम था, लेकिन उसे यूं ही छोड़ दिया गया. अब गली से मुख्य मार्ग में जाने के क्रम में रोज लोग घायल हो रहे हैं. यहां बनाई गई नाली भी बेकार हो गई है. ऐसे में खुद ही मिलकर एप्रोच पथ ठीक करने का बीड़ा उठा लिया. नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की ने कहा कि जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, वहां रोड-नाले को ठीक किया जा रहा है. एक-दो दिन में ओकनी तालाब रोड का मुआयना कर एप्रोच पथ को हर हाल में ठीक कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-reaches-kanyakumari-will-visit-vivekananda-rock-memorial/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल गये, 8 सितंबर को सुबह 7 बजे पदयात्रा का शुभारंभ होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही