Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: रूपेश के परिजनों को न्याय की उम्मीद, सीबीआई पर जताया भरोसा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: भीड़ का शिकार हुए बरही स्थित नईटांड़ के युवक रूपेश पांडेय के परिजनों को सीबीआई से न्याय की उम्मीद है. बता दें कि सरस्वती पूजा जुलूस के दौरान सात फरवरी को रूपेश भीड़ के शिकार हो गये थे. इसे लेकर बरही सहित पूरे राज्य में करीब एक महीने तक आंदोलन चला था. आखिरकार राज्य सरकार की पहल पर मृतक के परिजनों को सहायता राशि व बूढ़ी मां को नौकरी मिली. इसे भी पढ़ें– मोटर">https://lagatar.in/changes-in-the-rules-of-motor-vehicles-act-2019-driving-license-can-be-renewed-in-5-years/">मोटर

वाहन अधिनियम 2019 के नियमों मे बदलाव, ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल में करा सकेंगे रिन्यू
दूसरी ओर इस घटना से आहत परिवार ने घटना में शामिल लोगों को फांसी तक पहुंचाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. रूपेश की मां उर्मिला देवी ने कहा कि जब तक हत्यारों को फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाऊंगी, चैन से नहीं बैठूंगी. पिता कहते हैं कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है. एक दिन उनके बेटे को न्याय मिलेगा और हत्यारे फांसी के फंदे पर झूलेंगे. इसे भी पढ़ें– Swiggy:">https://lagatar.in/swiggy-request-of-the-customer-that-do-not-send-muslim-delivery-boy-tmc-mp-mahua-moitra-said-a-police-case-should-be-registered/">Swiggy:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें…वाले ग्राहक के अनुरोध पर बरसी, कहा, पुलिस में केस दर्ज हो
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही