Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बदबू में कैसे पढ़ेंगे छात्र, स्कूल के बाहर लग रही मुर्गे-मछलियों की दुकानें

Suraj Kumar Hazaribagh: हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड मुख्यालय में आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण के चारों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है. विद्यालय के बाहर मुर्गे-मछलियों की दुकान लगा दी गई है. जिसकी वजह से वहां हो रही दुर्गंध से छात्र-छात्राएं समेत सभी लोग परेशान हैं. साथ ही विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. बच्चे नाक पर रूमाल रखकर स्कूल जा रहे हैं. वहीं अतिक्रमण की वजह से स्कूल का मुख्य द्वार भी दुकानों के बीच छिप गया है. स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शिक्षकों के साथ बच्चों ने शनिवार को सीओ को ज्ञापन सौंपा. और सभी बातों का जिक्र करते हुए परेशानियां बताई. ज्ञापन में कहा गया है कि दुकानदार स्कूल के इर्द-गिर्द पूरी गंदगी फैला कर रखते हैं. अगर उन्हें कोई मना करने के लिए जाता है वह तो लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं.

अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी हो चुका है प्रखंड कार्यालय का घेराव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-79.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बच्चों के साथ शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व प्रखंड कार्यालय का घेराव किया भी किया था. सभी ने सीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था. बच्चों ने बताया था कि मांस-मछली का कचरा स्कूल की खिड़की के पास फेंक दिया जाता है. जिससे संक्रमण की संभावना बनी रहती है.

आश्वासन के बाद भी पहल नहीं

मामले को लेकर बीडीओ व सीओ ने आश्वस्त किया था कि ब्लॉक मोड़ से लेकर ताजपुर पंचायत भवन परिसर के आसपास और विद्यालय गेट के पास अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने का काम किया जायेगा, लेकिन अब तक इस पर किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है.

स्वच्छता और पवित्रता खत्म हो रही : प्रधानाध्यापिका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-11-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राज ने कहा कि मांस-मछलियों से स्कूल की स्वच्छता और पवित्रता भंग हो रही है. बच्चों और शिक्षकों को लगातार गंदगी और अतिक्रमण से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में स्कूल भवन का रंग-रोगन कराया गया था, जिसे दुकानदारों ने गंदगी फैलाकर नष्ट कर दिया. ऐसे में सरकार की ओर से स्कूल को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए खर्च की गई राशि भी बेकार हो जा रही है. डीएसई संतोष गुप्ता ने कहा कि पहले भी आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण के बाहर मुर्गे-मछलियों की दुकान हटाने के लिए सीओ को पत्र लिखा गया था. लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें: कैंब्रियन">https://lagatar.in/rabindra-smriti-program-at-cambrian-school-kanke-road/">कैंब्रियन

स्कूल कांके रोड में रवींद्र स्मृति कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही