Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मकर संक्रांति पर इंद्रपुरी साईं मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

Advertisement
Advertisement
  • चूड़ा, दही, तिलकुट के साथ खिचड़ी के भोग का वितरण
  • सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया साईं बाबा का प्रसाद
Hazaribagh : शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित साईं मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. साईं परिवार हजारीबाग के तत्वावधान में अहले सुबह साईं मंदिर में आरती और बाबा के भव्य अभिषेक किया गया. इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें चूड़ा, तिलकुट, गुड़ व दही के साथ दोपहर में खिचड़ी, चोखा और चटनी का वितरण किया गया. महाभंडारा में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा , सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा, मनीष चौरसिया, प्रदीप मालाकार, डॉ. अमरेंद्र सिंह, बल्ली गुप्ता सहित साईं परिवार के अन्य सदस्यों ने महती भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही