Search

 
 
 

हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से 20 दुकानें जलकर खाक, करीब एक करोड़ का नुकसान

 
  • एक से डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान, दुकानदारों ने किया सड़क जाम 
  • क्षतिपूर्ति मुआवजा देने के आश्वासन के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने झंडा चौक से हटाया जाम
  • आग की वजह शॉर्ट सर्किट : थाना प्रभारी 
Hazaribagh : शहर के डेली मार्केट में शुक्रवार को अहले सुबह चार से पांच बजे के बीच अचानक आग लग गई. इससे 15 से 20 दुकानों में रखा सामान राख हो गया‌. आगजनी की इस घटना में एक से डेढ़ करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है. सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. आगजनी के समय अंधेरा छाया था. डेली मार्केट में सभी दुकानें बंद थी. लेकिन फल दुकानों में ट्रक से माल उतर रहा था. डेली मार्केट में आग पर सबसे पहले सदर थाना के ओडी पदाधिकारी की नजर पड़ी. उन्होंने थाना से सटे डेली मार्केट में आग का धुआं और ऊंची ऊंची लपटों को उठते देखा. इसके बाद वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. डेली मार्केट में 500 से अधिक दुकानें एक-दूसरे से सटी है. सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ने फायर ब्रिगेड विभाग और वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. तीन दमकल वाहन और कर्मी पहुंचे और आग को बुझाने में जुटे. संकीर्ण गलियों के रहने के कारण डेली मार्केट के अंदर बड़े दमकल वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे थे. लेकिन भीषण आग को देखते हुए आसपास के जिलों से सात दमकल वाहनों को बुला लिया गया. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सोशल मीडिया पर फैली आग की खबर

घटना की जानकारी आग की तरह सोशल मीडिया के माध्यम से दुकानदारों तक पहुंचने लगी. आसपास के लोग और दुकानदार घटनास्थल पर भागे-भागे आए. फिर आसपास के लोगों के सहयोग किया से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद मुआवजा की मांग को लेकर दुकानदारों ने झंडा चौक जाम कर दिया. लोग धरना पर बैठ गये. मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, डेली मार्केट दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और विनोद सिंह, सदर थाना प्रभारी ललित कुमार, सदर अंचल निरीक्षक सीताराम मेहता दुकानदारों को वार्ता के लिए बुलाया. सभी लोगों ने दुकानदारों को क्षतिपूर्ति मुआवजा का आश्वासन दिया. इसके बाद धरना पर बैठे लोग हटे.

इनकी दुकानें जली

मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अलाउद्दीन श्रृंगार स्टोर, मोहम्मद सलाउद्दीन शकील की चप्पल-जूता दुकान, पप्पू ,अलाउद्दीन, लक्ष्मी प्रसाद, तिलक अलाउद्दीन, राजकुमार केसरी, मोहम्मद अब्दुल, महमूद आलम, इनामुल हक, मोहम्मद राजा, मोहम्मद माया, मोहम्मद मिस्टर, शेखर, शौकत एवं मुन्ना की फल दुकानें जली. जिन दुकानों में आग लगी उसमें श्रृंगार स्टोर, चप्पल दुकान, फल दुकान, मूर्ति और कपड़ा शामिल है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही