कांग्रेस के मिलन समारोह में सैंकड़ों ने ली पार्टी की सदस्यता
पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे परिवार को जेल भेजने का काम किया, जनता ने मेरे संघर्ष को सम्मान दिया : योगेंद्र साव
keredari : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ठुठुंगवा में कांग्रेस परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में आजसू पार्टी में भारी टूट हुई है. केरेडारी में बच्चे की मौत के बाद सादगी से वनभोज सह कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह सादे तरीके से किया गया. इस समारोह में पूर्व विधायक प्रत्याशी द्रौपदी देवी, कांग्रेस छोड़ आजसू में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर,आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष ईशु राम, प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य समेत भाजपा एवं आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. सभी लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, विधायक अंबा प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित कई लोगों ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया. पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे परिवार को जेल भेजने का काम किया. विपरित परिस्थिति में पूर्व विधायक निर्मला देवी व बेटी अंबा प्रसाद विधायक बनीं. विधायक अंबा प्रसाद क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रही हैं. पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी. हर एक गली मोहल्ला को विकास से जोड़ा जाएगा. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमारा एक-एक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है. माता एवं पिता की अनुपस्थिति में क्षेत्रवासियों ने परिवार की तरह संभाला है. वहीं उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि जो कोरोना के बुरे दौर में कभी नजर नहीं आए वह भी बरसाती मेंढक की तरह लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं. प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि हमारे विधायक अंबा प्रसाद पूरे राज्य में सबसे लोकप्रिय हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विधायक हमेशा अंबा प्रसाद ही हो. अंकित राज ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. हमारा एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है, जिसका हम सदैव ऋणी हैं. कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, लालदेव सोनी, रामकुमार दुबे,सफर रजा सहित कई लोगों ने संबोधित किया.इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व विधायक प्रत्याशी द्रौपदी देवी, आजसू छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष ईशु राम, अरविंद तिवारी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, सुनील साव, बरियातू पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, लालकिशुन यादव, नवलेश भारती, प्रमोद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रामकिशुन साव, किशुन साव, नागेंद्र गंझू ,राजेंद्र गंझू, विनोद गंझू, किशोर राणा, अनिल तिवारी, प्रेम साव, प्रकाश साव, नारायण साव, कर्मवीर कुमार गिरी, अमित पासवान, मुकेश कुमार, शंभू कुमार, पंकज गिरी, अजय पासवान, राहुल गिरी, सुमित कुमार ,महेंद्र राणा, दिनेश कुमार, अरुण राम, पिंटू पासवान,रोशन कुमार, टार्जन कुमार, विनोद कुमार भोक्ता, नागेंद्र गंझू समेत कई लोग थे. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment