Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने सैकड़ों छात्र परेशान

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh  : छात्रवृत्ति अधिकार मंच हजारीबाग इकाई की ओर से जिला कल्याण पदाधिकारी को मंगलवार को एक मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें वैसे बीएड और विभाग के छात्र छात्राएं जिनका वर्ष 2020-21 व 2021-22 के छात्रवृति  आवेदन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की गयी है, उन्हें जल्द पूरा करने तथा राशि भुगतान के लिये कहा गया.इस दौरान जिला कल्याण विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की छात्रवृत्ति की राशि समाप्त हो चुकी है. ऐसे में जब तक पुनः कोष आवंटित नहीं होता है प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/pooja-singhal-case-reaches-hc-ia-filed-demanding-cbi-probe-and-security-to-ed-office/">BREAKING

: पूजा सिंघल प्रकरण पहुंचा HC, IA दायर कर CBI जांच और ED कार्यालय को सुरक्षा देने की मांग छात्रवृत्ति अधिकार मंच के राज्य प्रभारी जीवन कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति के भरोसे ही झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति तथा अन्य वर्ग की छात्र छात्राएं B.ed जैसे महंगे पाठ्यक्रम में नामांकन लेते हैं.वर्तमान के महागठबंधन सरकार जो आदिवासी मूलवासी और छात्रों के कल्याण के नाम पर सत्ता पर आई थी, वह लगातार विरोधी कार्यों को कर रही है. ये छात्र कोष की कमी के कारण छात्रवृत्ति से वंचित हैं ऐसे में कोष निर्गत कर सभी छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जाए. अन्यथा छात्रवृत्ति अधिकार मंच राज्य स्तर पर जल्द ही बृहद पैमाने पर आंदोलन करने की रणनीति बना रहा है.अगर समय रहते सभी योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नही होता है तो जल्द ही कल्याण सचिव तथा कल्याण मंत्री का घेराव किया जायेगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही