Search

 
 
 

हजारीबाग : अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर

 
Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा अखाड़ा के पास छह दिनों से अनशन पर बैठे सनातनियों ने अपना उपवास तोड़ दिया है. मंगलवार की शाम सदर सीओ राकेश कुमार, सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह और लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पांचों अनशनकारियों को डाभ का पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया. इसके साथ ही वहां जयश्रीराम का उद्घोष रामभक्तों ने किया. अनशन समाप्त करने के बाद अमन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी कर दी है, इसलिए उन लोगों ने अपना अनशन समाप्त किया है. उन्होंने यह भी कहा कि डीजे को लेकर एक भ्रम की स्थिति थी, उसे दूर कर दिया गया है. चोंगा और छोटा बॉक्स जुलूस में लगाया जा सकता है. इसकी इजाजत प्रशासन ने दे दी है. यह सभी लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है. वहीं अन्य मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं. ऐसे में हम सभी राम भक्त अपना आंदोलन समाप्त कर रहे हैं. [caption id="attachment_586304" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/anshankari-21_488.jpg"

alt="अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर" width="1600" height="720" /> अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर[/caption] इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
बप्पी उर्फ करण ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है कि उन लोगों की मांगों पर विचार करने के बाद सहमति दे दी गई है. उन्होंने बताया कि पिछले मंगला जुलूस में दर्ज की गई प्राथमिकी वापस लेने के लिए भी प्रशासन ने आश्वासन दिया है. इसके अलावा लाठी-डंडा परंपरागत हथियार के साथ जुलूस निकालने की भी इजाजत मिल चुकी है. इधर रविशंकर पांडेय ने भी मंडई में अपना उपवास तोड़ दिया है. अनशन समाप्त होने के बाद रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव ने प्रशासन को उनके कदम बढ़ाने को लेकर धन्यवाद दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की ओर से जो भी गाइडलाइन जारी किया गया है, उसे वे लोग पूरा करेंगे. उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म उत्सव इस बार बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा. उन्होंने अनशनकारियों को आंदोलन समाप्त करने के लिए भी धन्यवाद दिया.

रात में निकला मंगला जुलूस, खूब झूमे रामभक्त

[caption id="attachment_586303" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mangala-21_20.jpg"

alt="रात में निकला मंगला जुलूस, खूब झूमे रामभक्त" width="1280" height="720" /> रात में निकला मंगला जुलूस, खूब झूमे रामभक्त[/caption] रामनवमी के अवसर पर मंगलवार की रात मंगला जुलूस निकाला गया. पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर रामभक्त खूब झूमे. साथ ही लाठी-डंडे और परंपरागत हथियार के साथ कला-करतब के कौशल भी दिखाए गए. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे. [caption id="attachment_586305" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mangala-juloos_207.jpg"

alt="सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस " width="1280" height="720" /> सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस[/caption] [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही