Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आधार कार्ड मिलने में देर हो, तो हो जाएं सचेत, कोरियर सेवा के नाम पर कुछ युवक दे रहे झांसा

हेड पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड वितरण में लापरवाही उजागर पोस्टमैन की जगह कोरियर ब्वॉय पहुंचा रहा यूआईडी कार्ड, उपभोक्ताओं से वसूल रहे पैसे लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : अधीक्षक Amarnath Pathak Hazaribagh : अगर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित अवधि तक आधार कार्ड (यूआईडी) मिलने में देर हो रही है, तो आप सचेत हो जाएं. कोरियर सेवा के नाम पर पैसे लेकर कुछ युवक घरों में आपके आधार कार्ड पहुंचा रहे हैं. यह सही नहीं है. इस मामले में हजारीबाग हेड पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड (यूआईडी) वितरण में लापरवाही उजागर हुई है. पोस्टमैन की जगह कोरियर ब्वॉय लोगों को यूआईडी कार्ड बांट रहे हैं. साथ ही उपभोक्ताओं से कोरियर सेवा के नाम पर 20 रुपए भी वसूल रहे हैं. नियमत: पोस्टमैन को उपभोक्ताओं के घर जाकर उन्हें यूआईडी पहुंचाना है. यह सेवा नि:शुल्क है. लेकिन कुछ मामले ऐसे आए हैं, जिसमें कोरियर से घरों में यूआईडी कार्ड पहुंचाए गए हैं और उनसे 20 रुपए की वसूली भी की गई है. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/on-first-day-in-new-building-hearing-case-jharkhand-education-tribunal-was-held-in-bench-5-judges/">हाईकोर्ट

के नए भवन में पहले दिन 5 जजों की बेंच में हुई झारखंड एजुकेशन ट्रिब्युनल केस की सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SSS-3.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

केस-1 : अदिति स्नेहा से मांगे गये 20 रूपये

ओकनी तालाब गली नंबर-तीन में 11 जून को अदिति स्नेहा का यूआईडी कार्ड एक कोरियर ब्वॉय लेकर आया और बदले में 20 रुपए मांगे. जब उससे पूछा गया कि यूआईडी कोरियर से नहीं पोस्ट ऑफिस से आनी चाहिए, तो उसने कहा कि वह मारुति कोरियर सेवा से आया है. उसे ही कार्ड वितरण का जिम्मा मिला है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/AB.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

केस-2 : अभिषेक वैभव के मामले में भी लापरवाही

ओकनी के ही अभिषेक वैभव ने बताया कि उन्हें बंगलुरु जाना था और यूआईडी कार्ड आने में विलंब हो रहा था. जब हेड पोस्ट ऑफिस में पता करने गए, तो वहां यह लिखकर लौटा दिया गया था कि उनका पता नहीं मिला और फोन करने पर उठाया नहीं. इसकी शिकायत पोस्टमास्टर से की गई, तो पोस्टमैन ने माना कि उन्होंने फोन नहीं किया था. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-drought-like-conditions-are-being-created-due-to-lack-of-rain/">पीरटांड़

: बारिश न होने से बन रहे सूखे जैसे हालात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SEEMA.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

यूआईडी कार्ड से खिलवाड़ सही नहीं : सीमा कुमारी

अदिति स्नेहा की मां सीमा कुमारी कहती हैं कि यूआईडी कार्ड से खिलवाड़ करना उचित नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि पोस्ट ऑफिस से मारुति कोरियर सेवा में उनकी बेटी का यूआईडी कार्ड कैसे पहुंचा, यह छानबीन का विषय है. पूरी गड़बड़ी हेड पोस्ट ऑफिस से हो रही है. इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. हर जगह यूआईडी कार्ड की जरूरत होती है. ऐसे में कोई दुरुपयोग कर किसी को फंसा सकता है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : अधीक्षक

हेड पोस्ट ऑफिस हजारीबाग के अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा कहते हैं कि उपभोक्ता इसकी लिखित शिकायत दें, तो जांच करेंगे. यूआईडी पहुंचाना पोस्टमैन का काम है. कोरियर सेवा में किसी का यूआईडी कैसे गया, इसकी छानबीन कराएंगे. इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उस पर कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही