Search

 
 
 

हजारीबाग : आईजीएमपीएस के छात्रों ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में लहराया परचम

 
कई छात्र-छात्राओं को येलो, ऑरेंज और ब्लू बेल्ट मिला लक्ष्य की ओर अग्रसर रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सलाह Hazaribagh: इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए ऑल इंडिया सैसिंकी शीतो रयू कराटे डो फेडरेशन की तरफ से कराटे के बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा कर्जन ग्राउंड में आयोजित की गई. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया. ग्रेडिंग परीक्षा में कक्षा दशम के छात्र आरव राज को ऑरेंज बेल्ट, कक्षा नवम के छात्र रंजन कुमार यादव को येलो बेल्ट मिला. वहीं, कक्षा नवम के राजकुमार को ब्लू बेल्ट, कक्षा सप्तम की छात्रा श्वेता कुमारी को येलो बेल्ट तथा कक्षा सप्तम के अंश राज को ऑरेंज बेल्ट से नवाजा गया. इन छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी है. बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मुख्य प्रशिक्षक सिंहाण उदय कुमार एवं प्रशिक्षिका मोनिका सिंह की सराहनीय भूमिका रही. बच्चों को उत्तम प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार सिन्हा, प्राचार्या वीणा प्रसाद, उप प्राचार्या श्वेता रानी समेत सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की ही. बच्चों से कहा गया कि अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रह कर ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-बैद्यनाथ">https://lagatar.in/proposal-to-make-baidyanath-ram-a-minister-is-in-process-will-tell-soon-champai-soren/">बैद्यनाथ

राम को मंत्री बनाने का प्रस्ताव प्रोसेस में, शीघ्र बतायेंगे : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही