Search

 
 
 

हजारीबाग : अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

 
Barkagaon, Hazaribagh: पुलिस ने इंदिरा पसेरिया से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर ड्राइवर भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया गया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गयी. विभिन्न धाराओं के तहत ट्रैक्टर मालिक, चालक और अवैध तरीके से संचालित कोयला खदान के मालिक पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि अवैध कोयला तथा खदान संचालित करने वाले लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विनोद तिर्की और सशस्त्र बल के जवान थे. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-ministers-claim-points-towards-a-bigger-conspiracy-and-thinking-supriyo-bhattacharya/">प्रधानमंत्री

का दावा बड़े साजिश और सोच की ओर इशारा कर रही है : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही