Search

हजारीबाग : अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, तस्करों में हड़कंप

Barkagaon, Hazaribagh:  वन विभाग की रात्रि गश्ती टीम ने गुरुवार रात इंदिरा-चिरंवा से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. टीम ने ट्रैक्टर जब्त कर उसे बड़कागांव वन परिसर लाया. ट्रैक्टर पकड़े जाने से कोयला माफिया में हड़कंप मच गया. बता दें कि बड़े पैमाने पर पसेरिया इंदिरा के अवैध कोयला खदानों से डंफर द्वारा अवैध कोयला का कारोबार पिछले एक सप्ताह से जारी है. इसे हजारीबाग के एक कोयला माफिया तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि की मिलीभगत से किया जा रहा है. इंदिरा चिरंवा का अवैध कोयला चानो के रास्ते गिद्दी-रामगढ़ जिला होते हुए बनारस की मंडियों में बेचा जा रहा है. इसे भी पढ़ें-सीता">https://lagatar.in/sita-soren-gave-a-big-statement-said-now-guruji-does-not-work-in-jmm/">सीता

सोरेन ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब झामुमो में गुरुजी की नहीं चलती
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp