Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अवैध नशे का नेटवर्क होगा ध्वस्त समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
एसपी ने की नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक चार स्तरीय नार्कों को-ऑर्डिनेशन सेंटर मैकेनिज्म गठित नशे के उत्पादक क्षेत्रों में अभियान चलाने के दिए निर्देश Hazaribagh:  जिले में नशे के अवैध कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने की पहल तेज कर दी गई है. इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर हजारीबाग की जिला स्तरीय कमिटी की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम के उद्देश्य से चार स्तरीय नार्कों को-ऑर्डिनेशन सेंटर मैकेनिज्म का गठन किया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ काम करना होगा. उन्होंने समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खासकर शिक्षण संस्थानों, मार्केट कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिस थानों को विशेष नजर रखने एवं संलिप्त लोगों के विरुद्ध औचक छापेमारी करने काे कहा. एसपी ने निगरानी एवं सूचना तंत्र को मजबूत कर प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने का थाना प्रभारियों को निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बरही के एसडीओ, सिविल सर्जन सहित कमिटी के अन्य सदस्य एवं अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rcpl-11-starts-from-sunday-in-rampur-2-news-including-clash-between-16-cricket-teams/">हजारीबाग

: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें

जंगल के क्षेत्र में करें विशेष निगरानी : एसपी मनोज रतन चोथे

एसपी ने कहा कि नशे के उत्पादक क्षेत्र खासकर चौपारण, बरही, केरेडारी सहित एवं जंगल के क्षेत्र में विशेष निगरानी कर पैदावार के प्रारंभिक चरणों में ही रोकथाम के लिए संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, वन विभाग के कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी तरीके से नियंत्रण के लिए कार्य करने की आवश्यकता होगी. उन्होंने क्षेत्रीय स्तर के कर्मियों की भूमिका सुनिश्चित करने तथा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को जागरूक करने का निर्देश अंचलाधिकारी एवं प्रखं विडकास पदाधिकारियों को दिया. साथ ही कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही इसकी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त गिरोहों पर कार्रवाई करना आवश्यक है. साथ ही समाज को भी जागरूक करना जरूरी है.

शहर में तेजी से पांव पसार रहा नशे का कारोबार

एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि नशे का कारोबार शहर में तेजी से पांव पसार रहा है. मामला बहुत संवेदनशील है. युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आते जा रहे हैं. पुलिस इस मामले को संवेदनशीलता एवं संजीदगी से निपटे. शहर में होने वाली छोटी-मोटी वारदातों के पीछे नशेड़ियों का बहुत बड़ा हाथ होता है. शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारी इस पर विशेष निगरानी रखें एवं कार्रवाई सुनिश्चित करें.

तस्करी पर लगाम के लिए सूचना तंत्र मजबूत करें : एसपी

एसपी ने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ तस्करी पर लगाम लगाने की कार्रवाई के अलावा जिले के चिह्नित प्रखंड खासकर चौपारण के सुदूरवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ानी होगी. बताया गया कि चौपारण क्षेत्र जहां मादक पदार्थों की खेती होती है, सुदूरवर्ती होने के साथ-साथ बिहार की सीमा से लगा भी हुआ, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें.

मुखिया और थाना प्रभारियों को देना होगा शपथ पत्र

मुखिया एवं थाना प्रभारियों को इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि मादक पदार्थों की उपज उनके क्षेत्र में नहीं होती है. साथ ही अंतरराज्यीय गिरोह पर निगरानी के लिए पड़ोसी राज्य के पुलिस से समन्वय करने का निर्देश दिया गया. वहीं, मादक पदार्थ, सेवन के दुष्प्रभाव एवं अधिनियम की धाराओं संबंधी जनजागरूकता के लिए स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम करने, सोशल मीडिया, बैनर एवं परंपरागत मीडिया के माध्यम से जागरुकता प्रचार-प्रसार करने को कहा. इसे भी पढ़ें :…और">https://lagatar.in/and-palamu-police-did-lathi-charge/">…और

पलामू पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज

इन विभागों को भी पहल करने का निर्देश

सिविल सर्जन एवं समाज कल्याण अधिकारी को नशा मुक्ति केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं गतिशील रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एनजीओ की ओर से संचालित केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, संचालन आदि को चाक-चौबंद रखने, मॉनिटरिंग एवं निगरानी का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया. मौके पर जिला औषधि निरीक्षक को प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों में नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. दूसरी खबर

हजारीबाग में डांडिया नाइट 20 अक्टूबर को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dandiya-station-club_233-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh:  सिद्धार्थ अजमेरा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड इवेंट्स कंपनी की ओर से गरबा डांडिया नाइट का आयोजन 20 अक्तूबर को स्टेशन क्लब में किया जा रहा है. कंपनी के ऑफिस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सिद्धार्थ अजमेरा, जसमीत होरा, आकाश जायसवाल, आयुष जैन, सौरभ आनंद, नीरज अजमेरा, कुणाल कुमार हैप्पी, राहुल कुमार, निखिल गर्ग आदि ने संयुक्त रूप से डांडिया गरबा पोस्टर की लॉन्चिंग की. मौके पर सिद्धार्थ अजमेरा ने बताया कि वर्ष 2013 में भी उनकी टीम ने गरबा डांडिया का आयोजन किया था. अब 20 अक्तूबर को संध्या 6:00 बजे से देर रात 10:30 बजे तक स्टेशन क्लब में गरबा डांडिया का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-illegal-rail-ticket-seller-arrested/">बोकारोः

अवैध तरीके से रेल टिकट बेचने वाला गिरफ्तार

सहयोग राशि 250 रूपये 

इसके लिए सहयोग राशि महज 250 रुपए रखा गया है. कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा शामिल होंगी. कार्यक्रम के दौरान बेस्ट सोलो, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कॉस्टयूम आदि प्रतियोगिताएं रखी गई हैं. इसके अलावा दो लक्की ड्रॉ किया जाएगा, जिसमें दोनों खुशनसीबों को 100 ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सुप्रसिद्ध विजय डीजे की ओर से लाइव प्रोग्राम होगा. कार्यक्रम स्थल पर फूड काउंटर के अलावा गेम स्टॉल भी लगाए जाएंगे. सुरक्षा की दृष्टिकोण से शहर के प्रसिद्ध सिक्योरिटी एजेंसी सेवा देगी. 10 वर्ष से कम आयु वाले बालक एवं बालिका की प्रवेश सहयोग राशि नहीं ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही