Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जेसीबी से करगाइओ बालू घाट से हो रहा अवैध उत्खनन

Barhi : राज्य सरकार की सख्ती के बाद हजारीबाग डीसी ने जिले में अवैध बालू उत्खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है. मगर बरही के कोल्हुआकला के करगाइओ नदी घाट पर धड़ल्ले से अवैध बालू का उत्खनन हो रहा है. जानकारी देते हुए बरही के कोल्हुआकला के समाजसेवी विनोद यादव ने बताया कि कोल्हुआकला के करगाइओ नदी घाट पर बालू माफियाओं की जमकर चलती है. इन्हें न तो अधिकारियों का डर है और न ही उत्खनन विभाग की कार्रवाई की परवाह. नदी घाट पर जेसीबी लगाकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों को शिकायत करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने इस दिशा में संबंधित पदाधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
वैसे अवैध उत्खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग और अंचल कार्यालय ने कई बार छापेमारी कर कार्रवाई भी की है. बावजूद बालू की ढुलाई अनवरत जारी है. नतीजतन बालू विक्रेता रात के अंधेरे में बालू बेच रहे हैं. इससे आमजन तिगुना और चौगुना दर पर बालू खरीदने के लिए मजबूर हैं. इस दिशा में सरकार का कोई ठोस निर्णय नहीं होने से एक ओर जहां राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई बालू विक्रेता बेरोजगार हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही