Search

हजारीबाग : सीसीएल की अधिग्रहित भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का उठाव जारी

Charhi, Hazaribagh : सीसीएल हजारीबाग एरिया के अंतर्गत तापिन साउथ परियोजना की ओर से अधिकृत की गई भूमि से मिट्टी का अवैध तरीके से उठाव जारी है. फुसरी गांव से बुधवार और गुरुवार की शाम तक ईंट भट्ठों में ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्ठी उठाई गई. इस पर सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि मिट्टी उठाने के बदले सीसीएल के गार्ड ईट भट्ठों के संचालकों से कमीशन लेते हैं. कजरी के कुम्हार टोली में अवैध रूप से वन विभाग की जमीन पर कई बांग्ला ईंट भट्ठे संचालित हैं. भट्ठे चलाने के लिए सीसीएल तपिन साउथ परियोजना से अवैध रूप से कोयले की चोरी कर खपाया जाता है. इस पर वन विभाग के कर्मी भी चुप्पी साधे हुए हैं. जानकर बताते हैं कि वन विभाग के कर्मी उक्त क्षेत्र से जायजा लेकर वापस चले जाते हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें-राम">https://lagatar.in/you-have-given-ram-temple-now-it-is-the-turn-of-krishna-temple-dr-mohan-yadav/">राम

मंदिर आपने दे दिया, अब कृष्ण मंदिर की बारी है : डॉ. मोहन यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp