Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में दंपती ने एक-दूसरे पर कराई प्राथमिकी

 
Hazaribagh: चौपारण में एक दंपती ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी कराई है. चौपारण में लोहावर स्थान के समीप जीटी रोड किनारे संचालित तिवारी लाइन होटल के मालिक नरेश तिवारी और उसकी पत्नी गुंजा देवी ने एक-दूसरे के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवदेन दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि दोनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें नरेश के आवेदन पर थाना कांड संख्या 284/22 और गुंजा देवी के आवेदन पर कांड संख्या 285/22 में मामला दर्ज किया गया है.

क्या है आरोप

प्राथमिकी के अनुसार नरेश तिवारी ने अपनी पत्नी गुंजा पर शंकर सिंह के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. वहीं गुंजा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसका पति नरेश लंबे समय तक जेल में था. उस समय शंकर ने ही उनके और उनके बच्चों की देखरेख की. उन्होंने कहा कि पति नरेश का भाई होटल में अफीम रख कर शंकर को फंसा दिया था. पति जेल से लगभग छह साल बाद छूट कर आया, तो उसने उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा. गुंजा ने अपने पति नरेश सहित अन्य लोगों पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही