Search

 
 
 

हजारीबाग : चौपारण में फिर गरीबों के अनाज पर डाका, अब तक तीन डीलरों पर कार्रवाई

 
एक राशन डीलर का वीडियो वायरल, तीन किलो का बटखरा लगा अनाज देने का आरोप मार्च का राशन नहीं देने पर एक डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द, वायरल वीडियो के आरोपी पीडीएस डीलर से लाभुकों को किया गया टैग Suraj Kumar Chouparan : चौपारण में फिर गरीबों को मिलनेवाले सरकारी अनाज पर डाका डाला जा रहा है. इस संबंध में दो मामले सामने आए हैं. एक मामले में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. इसमें बताया जा रहा है कि नमक देते वक्त उस ओर तीन किलो का बटखरा लगाकर माप-तौल की जा रही है. यह मामला चौपारण प्रखंड के कुतलु के पीडीएस डीलर प्रदीप सिंह, लाइसेंस नंबर 2/10 का बताया जा रहा है. कार्डधारी नरेश सिंह को कम अनाज मिलने पर इसका विरोध किया गया, लेकिन डीलर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई. इस संबंध में एमओ कारू राम से मोबाइल पर शिकायत की गई, तो उन्होंने कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/224-ias-posts-sanctioned-in-jharkhand-only-164-in-service/">झारखंड

में IAS के 224 पद स्वीकृत, सेवा में महज 164
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/aaaa-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

पवई के निलंबित डीलर चंद्रमणी साव की जन वितरण प्रणाली की दुकान प्रदीप सिंह में टैग की गई 

एक अन्य मामले में चौपारण प्रखंड अंतर्गत पांडेयबारा के पवई के डीलर चंद्रमणी साव के लाइसेंस नंबर 6/09 को निलंबित कर दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एमओ ने बताया कि जिला आपूर्ति कार्यालय के ज्ञापांक 845 दिनांक 9/5/2023 के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई. इसमें चंद्रमणी साव को निलंबित करते हुए डीलर प्रदीप सिंह लाइसेंस नंबर 2/10 पवई की जन वितरण प्रणाली दुकान में टैग करने का आदेश दिया गया है. डीलर चंद्रमणी साव के विरुद्ध कार्डधारियों ने मार्च माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. अब प्रदीप सिंह पर बटखरा लगाकर अनाज माप-तौल का वीडियो वायरल हुआ है. ऐसे में लाभुकों की परेशानी बढ़ गई है. सरकारी अनाज की हेराफेरी करने के मामले में जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से अब तक चौपारण प्रखंड के तीन डीलरों का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-salary-will-stop-for-teachers-and-non-teaching-staff-who-do-not-make-biometric-attendance/">चाईबासा

: बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने वाले शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों का रुकेगा वेतन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही