Search

 
 
 

हजारीबाग : जनता दरबार में डीसी ने आमलोगों की सुनी समस्या

 
जिलेभर से दो दर्जन से अधिक फरियादियों ने दिया आवेदन संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत निष्पादन का निर्देश Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. साप्ताहिक जनता दरबार में जिले भर से आए फरियादियों द्वारा दो दर्जन से अधिक आवेदन दिए गए. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त वेश्म में आयोजित इस जनता दरबार में आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में आवेदन आए. इस दौरान रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन भी आए. उपायुक्त ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जांचाेपरांत निष्पादन के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-पलटवारः">https://lagatar.in/counterattack-congress-does-politics-of-appeasement-geeta-koda/">पलटवारः

तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस- गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही