Search

 
 
 

हजारीबाग : झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती पर बल

 
Barhi:  झामुमो बरही प्रखंड के संयोजक मंडली की बैठक शनिवार को पार्टी के प्रधान कार्यालय में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में कमेटी का गठन कर पंचायत एवं प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही अधिक से अधिक पार्टी में लोगों को जोड़ कर संगठन मजबूती पर जोर दिया गया. मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि प्रखंड के जांबाज और संघर्षशील आंदोलनकारियों ने झारखंड अलग राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है और कार्यकर्ताओं ने उसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं. बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक 20 सूत्री सदस्य रंजीत पांडेय व संचालन 20 सूत्री सदस्य अब्दुल इम्तियाज उर्फ बबलू ने किया. बैठक में तोहिद अली, बिट्टू विश्वकर्मा, गोविंद भगत, मुमताज आलम, ब्रजकिशोर साहू, सिकंदर पांडेय, मनोज केसरी, संजय राम, टिंकू सिंह, मो. सुभानी अंसारी, मो. मुस्ताक आलम, संतोष सोनी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/the-gift-of-intercity-express-going-to-hazaribagh/">हजारीबाग

को मिलने जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/jmm-barhi_869-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

कसीहउद्दीन बने चयकला पंचायत कमेटी के अध्यक्ष

चौपारण : प्रखंड की चयकला पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन किया गया. मुख्य संयोजक उज्जवल सिंह की अध्यक्षता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा की निगरानी में पंचायत कमेटी बनी. सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष कसीहउद्दीन, सचिव अगहरउद्दीन और उपाध्यक्ष नासिर अहमद को बनाया गया. संयोजक ने कहा कि सभी 26 पंचायत में कमेटी का विस्तार किया जा रहा है. बैठक में आसिम रजा, मो. शहीद, शहजाद, नदीम, गोल्डन समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-ed-interrogates-yogendra-tiwari-for-seven-hours/">शराब

घोटाला : योगेंद्र तिवारी से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही