Search

 
 
 

हजारीबाग : सीएपीएफ अकादमी का उद्घाटन, सांसद ने युवाओं में भरा जोश

 
Hazaribagh: सांसद जयंत सिन्हा ने गांधी मैदान के दक्षिण गीता गर्ल्स हॉस्टल के नजदीक प्री रिक्रूटमेंट सीएपीएफ अकादमी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर अकादमी के संचालक बीएसएफ से सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एचके पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया. एचके पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अकादमी में पीएसटी, पीईटी रिटेन और मेडिकल फिटनेस की तैयारी करवाई जाएगी. इसके अलावा पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश नि:शुल्क सिखाया जाएगा. सांसद जयंत सिन्हा ने अकादमी के संचालक एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हजारीबाग जिले के लिए यह प्रथम प्रयास है कि इस तरह की सुविधा एक ही छत के नीचे प्राप्त हो रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी लोग इसका भरपूर लाभ उठाएंगे. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सुरेश प्रसाद, अनिल सिन्हा सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-opened-fire-in-minor-dispute-in-bhagabandh-panic/">धनबाद

: भागाबांध में मामूली विवाद में युवक ने चलाई गोली, दहशत

नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला बनें : जयंत सिन्हा

सांसद ने अकादमी में उपस्थित बच्चों को समझाया कि मेरा पूरा परिवार सरकारी नौकरी में रहा, मगर उन्होंने निजी क्षेत्र में अपने भविष्य की तलाश की. आईआईटीएन बन कर देश की सेवा में लगातार लगा रहा. यही अपेक्षा मैं आज के युवा नौजवानों से करता हूं कि अगर देश को तरक्की के रास्ते पर अगर आगे बढ़ाना है, तो प्राइवेट सेक्टर में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अपने उज्जवल भविष्य की तलाश कर सकते हैं. आप नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें. सांसद ने अकादमी के संचालक के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की कि उन्होंने गरीब और मेधावी छात्रों के भविष्य को संवारने का भार अपने अनुभवी कंधों पर उठाया. उन्होंने बताया कि श्री पाठक ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण 41 वर्षों तक बीएसएफ मे रहकर देश की सेवा में लगाया और अब रिटायरमेंट के बाद बच्चों के भविष्य को संवारने का भार उठाया है. श्री पाठक ने घोषणा किया की जिस परिवार में लोग मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं उनके बच्चों को पूरी शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी. इस अवसर पर हजारीबाग सदर विधानसभा के विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद संसद के निजी सचिव आशीष सिंह सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा सहित शहर के दर्जनों गण्य मान्य लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-15-officers-of-state-administrative-service-changed-see-complete-list-here/">रांची

: राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अफसर बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही