Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: आरके स्टडी लाइब्रेरी की नई शाखा का उद्धाटन, मिलेगी कई सुविधा

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : शहर के गुरु गोविन्द सिंह रोड स्थित ज्ञान ज्योति कॉम्प्लेक्स में आरके स्टडी लाइब्रेरी की नई शाखा की शुरूआत हुई. बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश गुप्ता और वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर संचालक राहुल मेहता एवं उनके पिता तेज नारायण प्रसाद मेहता ने मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. वहीं समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में लगातार शैक्षणिक स्तर बढ़ता जा रहा है. इसमें शैक्षणिक स्तर पर कमजोर विद्यार्थी अपने लक्ष्य से पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय से न केवल विद्यार्थी सफल होंगे, बल्कि प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-real-brother-killed-brother-police-arrested-the-accused/">कोडरमा

: सगे भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छात्रों के लिए सौगात 

वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग के छात्र-छात्राओं के लिए यह सौभाग्य की बात है कि अब बड़े-बड़े शहरों में स्थापित पुस्तकालय का आरंभ अब हजारीबाग में भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन के लिए जीतना भोजन जरूरी है, उसे भी ज्यादा पुस्तक की आवश्यकता जरूरी है. संचालक राहुल मेहता ने कहा कि इस लाइब्रेरी में व्यक्तिगत केबिन के साथ-साथ निजी लाइटों की व्यवस्था, लाइब्रेरी परिसर में वाईफाई की सुविधा, बिजली की सुविधा, एयरकंडिशन, चार्जिंग प्वाइंट, किताबों की उपलब्धता, प्रतिदिन का अखबार, मासिक मैगजीन, सीसीटीवी कैमरा एवं पार्किंग की सुविधा जैसे कई जरूरतमंद सुविधाएं उपलब्ध हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही