Hazaribag : बंशीलाल चौक स्थित भवानी प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर पर मंगलवार को महिलाओं के फैशनेबल कपड़ा, ज्वैलरी और हैंडबैग के विशाल भंडार का एक नवीन प्रतिष्ठान "स्टाइल हब बुटीक" का भव्य उद्घाटन हुआ. सदर विधायक मनीष जायसवाल की धर्मपत्नी सह एंजेल हाई स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस प्रतिष्ठान का संचालन शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सह व्यवसाई नारायण गुप्ता की धर्मपत्नी रीना गुप्ता और प्रतिष्ठित व्यवसायी हिटलर शाही की धर्मपत्नी राखी शाही कर रही हैं. इसे भी पढ़ें–कोर्ट">https://lagatar.in/failure-of-ruckus-intelligence-in-court-high-court/">कोर्ट
में बवाल इंटेलिजेंस का फेल्योर : हाईकोर्ट
: सिंहभूम चैम्बर में तीन दिवसीय दीवाली मेला 18 से
में बवाल इंटेलिजेंस का फेल्योर : हाईकोर्ट
दाम उम्मीद से कम- संचालिका
दोनों महिला संचालकों के अनुसार उनका यह प्रतिष्ठान हजारीबाग का पहला ऐसा प्रतिष्ठान होगा, जहां फैशन उम्मीद से ज्यादा और दाम उम्मीद से कम होगी. रीना गुप्ता और राखी शाही ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके यहां एक्सक्लूसिव इंडियन वेस्टर्न वियर, वेस्टर्न वियर, इंडियन वियर एवं कंप्लीट ब्राइडल वियर की बेहतरीन कलेक्शन महानगरों की तर्ज पर उपलब्ध है. फैशन के इस दौर में महिलाओं के संपूर्ण फैशनेबल कपड़ा, फैशन ज्वैलरी और डिजाइनर हैंडबैग के विशाल रेंज का यह नवीन प्रतिष्ठान शहर के मालवीय मार्ग स्थित भवानी प्लाज़ा के ग्राउंड फ्लोर में खुला है जहां हर रेंज के डिज़ाइनर आइटम का संपूर्ण कलेक्शन बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध है. प्रतिष्ठान में डिजानर ब्राइडल लहंगा, पार्टी वियर, गाउन, डिजानर साड़ी, डिजानर कुर्ती, कुर्ती सेट, डिजानर दुपट्टा, डिजानर ब्लाउज, फैशन ज्वैलरी और आकर्षक हैंडबैग का संपूर्ण कलेक्शन उचित दर पर उपलब्ध है. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग शहर को इस बेहतरीन शोरूम के सौगात के लिए संचालक समूह को शुभकामनाएं दीं और उनके नवीन प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-diwali-fair-in-singhbhum-chamber-from-18/">जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर में तीन दिवसीय दीवाली मेला 18 से
Leave a Comment