Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : एलिएंट एकेडमी के तीसरे ब्रांच का शुभारंभ

Hazaribagh : पीटीसी-मटवारी मार्ग में एलिएंट एकेडमी के तीसरे ब्रांच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार, विशिष्ट अतिथि आशीष आनंद तथा संस्थान के निदेशक व संचालक मुकेश कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत, अभिनय और कविता पाठ प्रस्तुत किया. मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि यहां आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए बहुत सारी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो आधुनिक युग के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने में सहायक है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अध्ययन की विधि को सुगम और सरल बनाने के लिए यहां लैब तथा लाईब्रेरी की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. विशिष्ट अतिथि आशीष आनंद ने कहा कि अब यहां के विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल की तैयारियों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. एलिएंट ने उस कमी को पूरा कर दिया है. संचालक ने बताया कि यह संस्थान विगत 2017 से मटवारी स्थित हजारीबाग में संचालित है. इसमें विद्यार्थियों को कक्षा 6 से ही आईआईटी और मेडिकल की बेहतर तैयारी करवाई जा रही है. बीते छह वर्षों में यहां के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही