Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नहीं बन रहे आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र, मेधा छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे सैकड़ों बच्चे

Suresh Pandey Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड सह अंचल कार्यालय से जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं, इससे छात्र और अभिभावक परेशान हैं. ऑनलाइन जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन करने के दो माह बाद भी निर्गत नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में काफी आक्रोश है. प्रमाण पत्र के लिए छात्र-छात्राएं अंचल सह प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं. लेकिन इस समस्या पर ध्यान देनेवाला कोई नहीं है. इस वजह से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे मेधा छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे. छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि समाप्त होते देख छात्रों में गहरा रोष है. कई अभिभावकों ने बताया कि जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन किए दो माह हो गए हैं, इसके बावजूद नहीं बन पाया है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-home-guard-dsp-suspends-commander/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड

बीमार हैं कर्मचारी, इसलिए नहीं हो रहा काम : सीओ

[caption id="attachment_583379" align="alignleft" width="103"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/co-barkattha_993-273x300.jpg"

alt="अंचलाधिकारी श्रीकांत लाल मांझी" width="103" height="113" /> अंचलाधिकारी श्रीकांत लाल मांझी[/caption] इस संदर्भ में अंचलाधिकारी श्रीकांत लाल मांझी से संपर्क करने पर बताया कि हल्का 01,02,03 का प्रमाण पत्र लॉगिन से निर्गत किया जा रहा है. परंतु हल्का 04,05,06 में परेशानी हो रही है और इसका मुख्य कारण यह है कि राजस्व कर्मचारी बीमार हैं. उनका रांची में डायलिसिस हो रहा है, जिससे परेशानी हो रही है.

डीसी ने समस्याओं के निराकरण की कही बात : पांडेय

बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय से संपर्क करने पर बताया कि हजारीबाग डीसी को बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बच्चों का प्रमाण पत्र जारी करने में विलंब होने की समस्या से अवगत कराया है. डीसी से आश्वासन मिला है कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही