Search

 
 
 

हजारीबाग : अधूरी योजना को पूर्ण बता दिया, नहीं मिल रहा ग्रामीणों को पेयजल

 
Rajendra Dubey Vishnugarh, Hazaribagh:  विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बेड़ाहरियारा पंचायत के कुदराखो टोला में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग ने जल जीवन मिशन के तहत अधूरी सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलपूर्ति योजना को पूरा बता दिया गया है. जबकि अब भी नल से जल घर नहीं पहुंच पाया है. योजना की पूर्णता की जानकारी क्लस्टर संख्या एवं स्कीम आईडी में दी गई है. निर्माण कार्य पिछले 6 महीने से चल रहा है. विभाग के इस झूठ से ग्रामीण और पंचायत के उप मुखिया व उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की है. इस बाबत उप मुखिया ने विभाग के कनीय अभियंता से बात की. जेई ने अधूरी योजना के बारे में जो दलील दी वह भी कम हास्यास्पद नहीं है. कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. ऐसे में आचार संहिता लागू होने के बाद काम नहीं किया जा सकता था. इसलिए योजना को पूर्ण बता दिया गया है. विभाग को दस दिनों के अंदर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है. उसके बाद उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-give-chatra-lok-sabha-seat-to-rjd/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/06rc_m_99_06032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही