Search

 
 
 

हजारीबाग : वार्ता के बाद पीडीएस डीलर संघ की बेमियादी हड़ताल फिलहाल स्थगित

 

विभागीय मंत्री और पदाधिकारियों संग पीडीएस डीलर संघ की हुई सकारात्मक वार्ता

Hazaribagh : पीडीएस डीलर संघ की बेमियादी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है. दरअसल फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन हजारीबाग ने प्रदेश कमेटी के निर्णय के अनुसार अपनी समस्याओं को लेकर एक अगस्त से झारखंड सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया था. इसकी सूचना हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने डीसी और जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को भी सूचना दे दी थी. अनिश्चितकालीन हड़ताल की तिथि नजदीक आने के बाद झारखंड सरकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता को तैयार हुई. दो दिन डीलर प्रतिनिधि और सरकार के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. मांगों से संबंधित बिंदुओं पर झारखंड सरकार के विभागीय मंत्री रामेश्वर उरांव, सचिव अमिताभ कौशल, अपर सचिव सतीश चंद्र चौधरी एवं संयुक्त सचिव दीपक कुमार की उपस्थिति में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सरकार ने डीलरों की समस्या से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखने का आश्वासन दिया. इसके बाद संघ ने एक अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को तत्काल स्थगित कर दिया. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा ने कहा कि जनवरी 2024 तक सरकार के वार्षिक बजटीय घोषणा तक इंतजार करेंगे. पीडीएस डीलर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अगर उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया जाता है, तो जनवरी 2024 के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-coordinator-of-the-school-ate-poison-the-condition-is-critical-the-head-was-accused-of-harassment/">पलामू

: स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, हालत नाजुक, मुखिया पर लगा प्रताड़ना का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही