Search

 
 
 

हजारीबाग : सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

 
Hazaribagh :  रामनगर कदमा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के सह सचिव राजेंद्र प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व भारत माता का पूजन किया गया. कक्षा आठवीं की बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.  राजेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज उस महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलायी. (पढ़ें, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-jail-court-organized-in-divisional-jail-chas-and-sub-divisional-jail-tenughat/">बोकारो

: मंडल कारा चास व अनुमंडल कारा तेनुघाट में जेल अदालत आयोजित)

भारत की एकता को बनाये रखने का संकल्प लें

विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है. सभी को इस पवित्र दिन में  भारत की एकता को बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए. प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कक्षा 10 की बहन प्रिया ने मंच संचालन किया. इस अवसर पर राणा राहुल प्रताप, प्रमोद कुमार, रवि दुबे, शिव शंकर प्रसाद, जय नारायण पांडे सहित अन्य मौजूद रहे. वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-court-refuses-to-grant-bail-sahebganjs-mining-businessman-krishna-saha/">रांची

: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा को बेल देने से ED कोर्ट का इंकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही