Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित विनोदिनी पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया. आयुक्त सह कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने झंडोत्तोलन के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली. इससे पहले बापू और आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर कुलपति ने स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एनसीसी की टुकड़ियों, सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली पारनाला के और एनएसएस की विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया. मौके पर सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि हम अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और प्रतिबद्ध रहकर ही स्वतंत्रता आंदोलन से प्राप्त मूल्य की रक्षा कर सकते हैं. आचार्य विनोबा भावे का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि "जीवनम सत्य शोधनम" को हमारा विश्वविद्यालय ध्येय मानकर चलता है. उन्होंने एक तरफ जहां विश्वविद्यालय की उपलब्धियां को रेखांकित किया, वहीं भावी योजनाओं की रूपरेखा को भी साझा किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/vbu-15_5-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :रंका">https://lagatar.in/independence-day-celebrated-with-joy-in-ranka-tricolor-waved-proudly/">रंका

में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा

चलायमान झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति

मार्च पास्ट के ठीक बाद चलायमान झांकियां प्रस्तुत की गईं. देशभक्ति समूह गान की प्रस्तुति की गई. योग विभाग की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. चलायमान झांकी प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग ने प्रथम, केबी महिला महाविद्यालय द्वितीय और विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. समूह गान प्रतियोगिता में संत कोलंबा महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शिक्षा शास्त्र विभाग एवं के बी महिला महाविद्यालय ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर विशिष्ट उपलब्धियां के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक प्रिया रानी, एनसीसी कैडेट संजना कुमारी, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से अभिषेक मुर्मू एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता धावकों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/india-is-losing-its-credibility-at-the-global-level-why-did-shashi-tharoor-say-know/">भारत

वैश्विक स्तर पर अपनी विश्वसनीयता खो रहा है, शशि थरूर ने क्यों कहा, जानिए…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/vbu-3-15_705-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही